चाईबासा सदर अस्पताल के बर्न वार्ड से एक मासूम बच्ची देर रात निकलकर सड़कों पर पहुंच गई, जिसे आवारा कुत्तों ने घेर लिया। अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ गए हैं। घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ जुझारू मांझी को मिलने पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।