मंझनपुर: भेरावा गांव के पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को दिलाई गई 4 वर्ष कारावास की सजा, 10 हजार लगाया गया अर्थदंड
कौशांबी जिले के सैनी थाना इलाके के भेरावा गांव के रहने वाले पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को 4 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा की वर्ष 2014 में नाबालिक के साथ छेड़खानी व मारपीट की गई थी। वहीं स्थानीय थाने पर मुकदमा भी दर्ज था। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को सजा हुई है।