मंझनपुर: देवरा गांव के रहने वाले पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को दिलाई गई 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 5 हजार लगा अर्थदंड
कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के देवरा गांव के रहने वाले पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा दिलाई गई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में एक नाबालिक के साथ छेड़खानी व मारपीट की गई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज था।