खेरागढ़: जगनेर की अरावली पहाड़ियों में तेंदुओं की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
Kheragarh, Agra | May 30, 2026 जगनेर। क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रिछोहा और गुंगावद के बाद अब पिपरैठा व उसर्रा से सटी पहाड़ियों पर भी तेंदुओं के घूमने का वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक शावक सहित दो वयस्क तेंदुए देखे गए हैं। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। दो