कैराना: कैराना में यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का कैराना से लगातार आवागमन हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यूपी-हरियाणा सीमा स्थित यमुना घाट पर स्नान करते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शनिवार प्रातः करीब आठ बजे का वीडियो देख सकते हैं। यमुना घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई।