बज्जू: रणजीतपुरा थाने में घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Jun 27, 2026 रणजीतपुरा पुलिस थाने में संतोषनगर निवासी 70 वर्षीय मुली देवी पत्नी भूरदान चारण की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।प्रार्थिया ने बताया कि संतोषनगर स्थित पैतृक भूखंड पर उनका परिवार पिछले करीब 40 वर्षों से निवास कर रहा है।