दरभंगा: बेरोजगारी, अग्निवीर और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित विजयकांत ठाकुर स्मृति भवन में भारत की जनवादी नौजवान सभा यानी डीवाईएफआई का जिला स्तरीय सांगठनिक कन्वेंशन आयोजित हुआ। सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने बेरोजगारी, निजीकरण, अग्निवीर योजना और शिक्षा के बाजारीकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में लाखों पद खाली हैं लेकिन बहाली...