गुरारू: गनौरी टील्हा गांव, पहरा पंचायत: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस जांच शुरू
Guraru, Gaya | Jul 25, 2026 गुरारू प्रखण्ड के पहरा पंचायत अंतर्गत ग्राम गनौरी टील्हा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, घर में ताला लगा था और घर के सदस्य गया में रहते हैं। अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात साफ कर दिए।