यूपी के आजमगढ शहर कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सडक पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल।लोटस मल्टीस्पेशलिस्टस हॉस्पिटल और होटल मानसरोवर के सामने की बताई जा रही घटना। वायरल वीडियो में 112 पीआरवी के पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति को थप्पड मारने का आरोप। व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और हाथ मोड़ने का भी आरोप लगाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर लोगोंमें तरह-तरह की चर्चाएं हैं।पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हआ है।