आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 34 रन से हराया
हेड-टू-हेड में पहली जीत दर्ज, टीम इंडिया को बड़ा झटका
भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 7 मुकाबलों में भारत विजयी रहा था, लेकिन इस बार आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए जीत अपने नाम कर ली। @indiancricketteam @irelandirelandireland #indiavsirelandt20