सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण, डीएम कृतिका ज्योत्सना ने दी प्रतिक्रिया
स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कर भावपूर्ण राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गाँधी, डाॅ भीमराव राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आजादी से जुड़े सभी वीर शहीदों को जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।