सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना में पदस्थापित दरोगा बीके सिंह सस्पेंड, यातायात डीएसपी आशीष कुमार ने की थी जांच
बथुआ बुजुर्ग में एक मामले की जांच करने गए दरोगा बीके सिंह शराब के नशे में पाए गए थे जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की थी। मामले की जांच करने पहुंचे यातायात डीएसपी आशीष कुमार के द्वारा पूरे मामले की छांव में करते हुए दरोगा बीके सिंह को दोषी पाया गया एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।