आंवला: आंवला में ई-निबंधन व्यवस्था का विरोध, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | Jun 20, 2026 आंवला में अधिवक्ताओं ने ई-निबंधन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में शनिवार दोपहर एक बजे उप निबंधन कार्यालय की इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह को सौंपा। यह ज्ञापन सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिया गया।