संडीला: कछौना हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा, बहनोई की हुई मौत, साले की हालत नाजुक
Sandila, Hardoi | Apr 14, 2026 कछौना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ नेशनल हाइवे पर चिरकाटी मोड़ के पास सोमवार रात एक वेगनर कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर से भयावह हादसा हो गया। लखनऊ की ओर जा रही वेगनर उल्टी दिशा में आ रही बाइक से जा टकराई, दोनों वाहन परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार युवक 20 वर्षीय रिंकू निवासी नैरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा साला 23 वर्षीय रामबली घायल हो गया।