पिपरा: पीपरा प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,धनमानी विद्यालय सहित अन्य टीमों ने जीते खिताब
Pipra, Palamu | Jul 8, 2026 पीपरा प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय खेल मैदान में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ विनय कुमार, प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।