पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में कबाड़ी दुकान और उत्सव हॉल में आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक कबाड़ी दुकान और उत्सव हॉल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर दमकल की 10 गाड़ियों की टीम पहुंची जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चल सका है।