शिकोहाबाद: नगरपालिका में ठेका कर्मचारी संघ ने दिया ईओ को ज्ञापन वेतन पीएफ की समस्या को लेकर
नगर पालिका में ठेका सफ़ाई कर्मचारियों को सात हजार वेतन मिलता था वो अब छः हजार रुपये कर दिया है। कई वर्ष से पीएफ नही मिला है ।इसी को लेकर ठेका कर्मचारियों नेसफ़ाई नायक रामऔतार के नेतृत्व में ईओ को ज्ञापन देने के साथ अपनी समस्या का निस्तारण करने की मांग की और प्रदर्शन किया।और जमकर नारेबाजी की ।नगर पालिका कर्मचारियों का कहना है इनकी नही सुनी तो बो हड़ताल करेंगे ।