मोहनिया: कुदरा पुलिस ने एकवनी गांव से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने सोनहन थाना क्षेत्र के एकवनी गांव से संजय सिंह के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिस मामले में वह फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।