मोहनिया: कैमूर एसपी के निर्देश पर बैंक ऑफ़ बड़ोदा पुसौली के एटीएम मशीन को किया गया सील, चोरों ने काटने का किया था प्रयास
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली स्थित बैंक आफ बडौदा के एटीएम को कैमूर एसपी के निर्देश पर सील कर दिया गया है। चोरों द्वारा एटीएम मशीन को काटकर पैसे उड़ाने का प्रयास किया गया था। पुलिस की तत्परता से पैसा बच गया और एटीएम मशीन काटने से संबंधित कई सामान जप्त हुए थे।