मोहनिया: चोरों ने एटीएम काट पैसे उड़ाने का किया प्रयास, समय पर पहुंची पुलिस तो गैस कटर छोड़ भागे अपराधी, पैसा सुरक्षित
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली में चोरों द्वारा रात्रि में एटीएम मशीन गैस कटर से काट कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था । लेकिन एटीएम की मॉनिटरिंग कर रही मुंबई की टीम ने कैमूर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल पर समय से पहुंची तो अपराधी गैस कटर सहित कई सामान घटना स्थल पर छोड़कर हुए फरार पैसा रहा सुरक्षित।