मोहनिया: कर्मा गांव के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई भिड़ंत, एक महिला घायल, उपचार के लिए लाया गया सीएचसी कुदरा
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास एनएच दो पर ट्रक और बाइक की बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां समाजसेवियों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया।