ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना में एस्केप टनल-1 का अंतिम ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
करीब 10.847 किलोमीटर लंबी सुरंग के दोनों छोर जुड़ने के साथ ही परियोजना में अब तक 41 टनल ब्रेकथ्रू पूरे हो चुके हैं।
हिमालय की कठिन परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा पड़ाव है।
यानी पहाड़ के भीतर एक और लंबा रास्ता खुल चुका है और ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचने की तस्वीर धीरे-धीरे और साफ होती जा रही है।
#RishikeshKarnaprayagRailProject #Uttarakhand #RVNL #RailwayProject #RailwayInUttarakhand #UttarakhandDevelopment #Rishikesh #Karnaprayag #Chamoli #Garhwal #RailConnectivity #TunnelBreakthrough #उत्तराखंड #ऋषिकेश #कर्णप्रयाग #रेलपरियोजना #विकास