घाट: नंदानगर के धूर्मा गांव में देर रात बारिश ने मचाया कहर, 4-5 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, वाहन भी आए मलबे की चपेट में
Ghaat, Chamoli | Sep 18, 2025 गुरुवार सुबह 6:00 बजे मिली जानकारी में बताया कि देर रात हुई भारी बारिश के चलते नंदा नगर की धूर्मा गांव में भारी तबाही मची है। जिसमें चार से पांच भवन क्षतिग्रस्त बताये जा रहे हैं। कुछ वाहन भी मलवे की चपेट में आए हैं।हालांकि प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है तथा लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।