घाट: नन्दानगर पुलिस की सक्रियता से नाबालिग प्रकरण का खुलासा, दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया
Ghaat, Chamoli | Sep 9, 2025 मंगलवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना नन्दानगर पर तहरीर दी गयी कि 31 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री रामणी मेले में गई थी, परंतु देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा की गई गहन खोजबीन के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि मेले में नाबालिगा को योगेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह,निवासी ग्राम ईराणी, 27 वर्ष के साथ देखा गया।