घाट: नंदानगर के लुंतरा गांव में जंगल में घास लेने गई महिला चट्टान से गिरी, 2 किमी पैदल चलकर पालकी से सड़क तक पहुंचाई गई
Ghaat, Chamoli | Sep 6, 2025 शनिवार एक बजे मिली जानकारी के अनुसार नंदानगर विकासखंड के लुंतरा गांव के भौंधार तोक में चट्टान से गिरकर गंभीर घायल हुई महिला को ग्रामीणों ने दो किमी पालकी में पैदल चलकर चिकित्सालय पहुंचाया। महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। लुंतरा गांव की भौंधार तोक निवासी देवेश्वरी देवी घास लेने जंगल में गई थी इस दौरान पत्थर गिरने से महिला खाई में गिरी।