हमीरपुर: ससुराल गए सुमेरपुर कस्बा निवासी युवक का शव संदिग्ध हालत में गेस्ट हाउस में मिला
ससुराल गया युवक कानपुर नगर के कठेरुआ के एक गेस्ट हाउस में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 1 लखनापुरवा के निवासी संदीप कुमार वर्मा 30 वर्ष पुत्र दयाराम की ससुराल बिधनू थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव में है। वह विगत दिनों पत्नी रेशमा 28 वर्ष एवं 8 माह की पुत्री सृष्