कांके: मोरहाबादी स्थित होटल में एशिया पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता की जानकारी दी गई
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 मोरहाबादी स्थित होटल में शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर एशिया पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। इस मौके पर पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा ने कहा है कि यह झारखंड के लिए बहुत ही ख़ुशी और गौरव का पल है कि झारखण्ड से एशियन पारा थ्रोबॉल अंतरास्ट्रीय स्तर पर बारह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।