गोरौल: गोरौल थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामलें में गोरौल पुलिस ने बगलगीर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर रविवार को 1 बजे दिन हाजीपुर जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रात खाना खाकर अपनी दादी के साथ सो रही थी कि देर रात्रि उसके बगलगीर आरोपी दादा ने जबरन बच्ची को उठाकर घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।