गोरौल: एनएच 22 पर एकारा पुल के पास सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की हुई मौत, चैनपुर गांव पहुंचा शव
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा पुल के पास सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट हाजीपुर के अधिवक्ता की घटना स्थल पर मौत हो गयी। शनिवार को शाम 5 बजे मृतक अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह का शव गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।