गोरौल: पहलगाम आतंकी हमले में भारतीयों की मौत पर गोरौल में आक्रोश मार्च निकाला गया
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला में भारतीय लोगों की हुई मौत के विरोध में गुरुवार को 8 बजे रात्रि में व्यवसायियों ने गोरौल बाजार में आक्रोश मार्च निकाल विरोध जताया और व्यवसायियों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों के आत्मा के शांति के लिये श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में दीपक कुमार सिंह,पंकज साह,बैकुंठ नाथ साह सहित दर्जनों लोगों शामिल थे।