गोरौल: कटरमाला के13 नम्बर वार्ड में असामाजिक तत्वों ने नल जल के पाईप में मिलाया जहर,वार्ड सदस्य धर्म कुमार ने बचाई लोगों की जान
कटरमाला के वार्ड 13 में असामाजिक तत्वो ने नल जल के पाईप में जहर मिला दिया । इस मामले में वार्ड सदस्य धर्म कुमार ने बताया कि सुबह में जब पानी चालू किया ही गया था कि कुछ देर बाद फोन आने लगा कि कुछ जगहों पर पानी में जहर है उसके बाद पानी को तुरंत बंद किया गया , नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी ।