शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे 254 वाहनों के चालान
Shamli, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 254 वाहनों के चालान किए। अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।