संझौली: खैरा भुतहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत, परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया
संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गई। पहले ठनका गिरने की बात कही गई लेकिन अधिकारियों ने बात को नकारा परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर के हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शनिवार को 8:00 बजे शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।