अगिआंव: अगियांव में लोकसभा चुनाव को लेकर विद्यालय के एचएम के साथ बीडीओ ने की बैठक
अगियांव प्रखंड मुख्यालय पर चुनाव में ब्यास्था दुरुस्त करने को ले आज बीडीओ मुकेश कुमार ने प्रखण्ड के सभी एचएम के साथ एक बैठक किया। बैठक में एचएम को बीडीओ ने कहा कि जिन जिन विद्यालयों में पानी, लाईट सहित समुचित व्यवस्था नही है उंसको जल्द दुरुस्त कर लिया जाए। वही जिस विद्यालय में 3 से 4 बूथ है वहाँ सेड की भी ब्यास्था करनी है। इस मौके पर सभी एचएम उपस्थित थे।