अगिआंव: प्रखण्ड के धोबहा में आग लगने से खलिहान में रखी रवि फसल जलकर हुई राख
प्रखण्ड के धोबहा गांव में आज अचानक आग लग गई। आग लगने से खलिहान में रखा दर्जनों किसानों का गेहूं, जौ, तेलहन व चना जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद अग्निशमन की गाड़ी आई लेकिन तबतक किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नही है। सभी किसानों ने आग लगने की सूचना अंचलाधिकारी को दे दिया है जिससे मुआवजा मिल सके।