अगिआंव: बद्री टोला में पीसीसी व नाली निर्माण कार्य मे खराब काम कराने को ले ग्रामिणो ने किया हंगामा
पवार पंचायत के बद्री टोला में हो रहा पीसीसी व नाली निर्माण कार्य सही तरीके से नही कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामिणो का कहना है कि जिला परिसद मद से ये कार्य कराया जा रहा है लेकिन संवेदक द्वारा घटिया किश्म का इत्त व मेटेरियल लगाया जा रहा है जो जल्द ही खराब हो जाएगा। पंचायत के उप मुखिया ने बीडीओ व बरिय अधिकारियों से जांच करने की मांग किया है।