अगिआंव: अगियांव के पोसवा से दो वारन्टी को पुलिस ने भेजा जेल
अगियांव प्रखण्ड के पोसवा गांव से आज गड़हनी पुलिस ने दो वारन्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनो वारन्टी पोसवा निवासी स्व बखोरी पासवान के पुत्र मदन पासवान व बबन पासवान बताये जा रहे है। गड़हनी थानाध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट से केश संख्या 4008/14 एन बी डब्लू के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।