जमुई: DM ने किसान रजिस्ट्रेशन से संबंधित कैंप के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 2, 2026 शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM नवीन की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित करने संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।