हरसूद: नया हरसूद छनेरा में विधार्थियों ने जाना चंद्रयान का अंतरिक्ष सफर
Harsud, Khandwa | Oct 22, 2026 नया हरसूद छनेरा की अरिहंत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को साक्षी ट्रेडर्स द्वारा पोलार्ड कंपनी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए प्लैनेटेरियम एवं 3D शो का आयोजन किया गया। इस हेतु शाला परिसर में अस्थायी प्लैनेटेरियम डोम स्थापित किया गया। जिसके अंदर विद्यार्थियों ने 3D प्रोजेक्शन एवं आकर्षक एनीमेशन के माध्यम से अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया का अनुभव किया।