पुपरी: पुपरी के राजबाग खेल मैदान में एक दिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
राजबाग युवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को 2 बजे दिन में पुपरी स्थित राजबाग खेल मैदान में एक दिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर सब जूनियर आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में हर्षित ब्रदर्स व सीनियर आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रियांशु ब्रदर्स की टीम विजेता घोषित किए गए।