सिराथू: पुलिस ने सैनी इलाके से गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया
30 9.2025 को थाना सैनी में नरसिंहपुर कछुआ का रहने वाला सिंकु पासी और उसके साथी लक्ष्मी राम पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक इन दोनों ने इलाके में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने सैनी इलाके से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया।