सिराथू: अझुवा में हाइवे ब्रेकर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर पार्सल कंटेनर बिजली पोल से टकराया, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा में नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर बुधवार को एक पार्सल कंटेनर चढ़ गया तेज रफ्तार होने की वजह से यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल में जा टकराया है। बिजली पोल गिर गया और कंटेनर पलटने से बचा। इस घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए हैं।बताया जाता है कि पार्सल कंटेनर दिल्ली जा रहा था, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है।