सिराथू: तेज बारिश के कारण सैनी के कृषि मैदान में दुर्गा पंडाल तालाब में तब्दील, भक्त मूर्ति तक नहीं पहुंच पा रहे
नवरात्रि के चलते विभिन्न इलाकों में दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं जहां पर विधि विधान के साथ पूजा चना हो रही। सिराथू क्षेत्र के कई ऐसी जगह पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं जहां पर मंगलवार को तेज बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।सैनी के कृषि मैदान में रखी गई मूर्ति के पंडाल में इतना पानी भर गया कि तालाब दिखने लगा मूर्ति तक लोग नहीं पहुंच पा रहे।