शाहजहांपुर: खिलाड़ियों को मिली विश्वस्तरीय सौगात, अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा: वित्त मंत्री
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 26.32 करोड़ की लागत से विकसित आधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने कहा कि अब शाहजहांपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।