ब्यावर: ब्यावर में स्लीपर बस पलटी, एक की मौत, महिला-बच्चे का हाथ कटा, 30 यात्री घायल, ओवर स्पीड से हुआ हादसा
Beawar, Ajmer | Aug 10, 2025 ब्यावर चुंगी नाका हाईवे पर गोल ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलट गई, इस दौरान बस का टायर भी फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और महिला-बच्चे का एक-एक हाथ कटकर अलग हो गया। बस हरिद्वार से जोधपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 35 में से 30 से ज्यादा सवारिया चोटिल हो गईं।