बैरसिया: AIIMS भोपाल में चूहों का आतंक: AC डक्ट से NICU तक पहुंचे, 3 दिन में मिले 25 मृत चूहे
Berasia, Bhopal | Apr 11, 2026 एम्स भोपाल में इन दिनों चूहों की बढ़ती मौजूदगी ने मरीजों और स्टाफ दोनों की चिंता बढ़ा दी है। सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम के डक्ट में पनपे चूहे अब वार्ड, कॉरिडोर और यहां तक कि एनआईसीयू तक पहुंच गए हैं। बीते तीन दिनों में 25 से ज्यादा मृत चूहे अलग-अलग हिस्सों में मिले हैं।