कसडोल: छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन कसडोल की टीम ने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा,सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज बलौदा बाजार जिला टीम ने जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा,पुलिस अधीक्षक गौरव राय ,समाज कल्याण विभाग की जिला उपसंचालक सिनीवाली गोयल से की मुलाकात