बांका: तुलसी विवाह भवन में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का किया गया आयोजन
Banka, Banka | Jun 13, 2025 शहर के तुलसी विवाह भवन में शुक्रवार की शाम 7 बजे वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्याम दास ने की, जबकि मंच संचालन ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व वैश्य समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ और प्रदेश अध्यक्ष डा. पीके चौधर , नरेंद्र कुमार सोनू, मयंक मिनकू शामिल हुए।