पाली: कब्रिस्तान में सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई
Pali, Umaria | Mar 29, 2026 आज दिनांक 29 मार्च दिन सोमवार समय तकरीबन शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के वार्ड क्रमांक 10 में कब्रिस्तान की सफाई को लेकर विवाद सामने आया है। गोसे आजम कमेटी द्वारा सफाई की अनुमति लेने के बाद कथित रूप से 10 से 12 पेड़ों की कटाई कर दी गई, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है।