कतरीसराय: कटौना गांव में दो घरों पर छापेमारी: 200 लीटर छोबा नष्ट, 23 लीटर शराब बरामद
कतरीसराय थाना पुलिस ने कटौना गांव स्थित दो घरों में रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे ताबड़तोड़ छापेमारी कर 200 लीटर छोबा को विनष्ट कर दिया और 23 लीटर शराब बरामद किय है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि ताबड़तोड़ छापेमारी करने की भनक लगते ही दो धंधेबाज फरार हो गये.